उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, रणनीतिक कौशल और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए एसजीएफआई अंडर-14 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की शतरंज प्रशिक्षक अदिति कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 एवं 24 सितंबर 2026 को एमडीएस, सेक्टर-3 में किया गया, जिसमें कुल 208 खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीपीएस उदयपुर की टीम ने प्रत्येक मुकाबले में धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक सोच का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विजेता टीम में विहान अग्रवाल, लव अग्रवाल, पुरंजय चौधरी, मौर्य कटारिया एवं प्रखर चांदवानी शामिल रहे।
व्यक्तिगत प्रदर्शन में पुरंजय चौधरी ने चौथा तथा लव अग्रवाल ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
DPS Udaipur Wins SGFI Under-14 Chess Tournament Title: डीपीएस ने जीता खिताब
