कैट महिला विंग उदयपुर की 29वीं बिजनेस विजिट हनी सैलून एंड मेकअप स्टूडियो में आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– व्यवसायिक परिचय, मनोरंजक बिजनेस गेम एवं आकर्षक उपहारों के साथ महिलाओं ने बढ़ाया आपसी संपर्क
उदयपुर, 12 सितम्बर। कैट महिला विंग उदयपुर की ओर से महिलाओं के बीच आपसी संपर्क, व्यवसायिक प्रचार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हनीज़ सैलून एंड मेकअप स्टूडियो में 29वीं बिजनेस विजिट का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में कैट महिला विंग की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को जानने, समझने और आपसी व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्राप्त किया।
कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम की मेजबानी हनी सैलून एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका हेमलता साहू द्वारा की गई। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कैट महिला विंग की सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया तथा अपने प्रतिष्ठान में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं एवं कार्यप्रणाली से सभी को परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान हेमा जी ने अपने प्रभावशाली एवं जानकारीपूर्ण प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हनीज़ सैलून द्वारा प्रदान की जा रही आधुनिक एवं उत्कृष्ट सौंदर्य, सैलून एवं मेकअप सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सैलून में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं, आधुनिक तकनीकों तथा विशेष प्रस्तावों के बारे में भी बताया। इन विशेष प्रस्तावों के माध्यम से ग्राहकों को सेवाओं का लाभ लेने के साथ-साथ आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार प्राप्त करने के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण व्यवसाय से संबंधित हाउजी खेल रहा। मनोरंजक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस हाउजी खेल में व्यवसाय से जुड़े विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न गाने संयोजिका सपना द्वारा पूछे गए। प्रश्नों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ उपस्थित सदस्याओं को व्यवसाय एवं उद्यमिता से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी प्राप्त हुई। इस गतिविधि ने कार्यक्रम में उत्साह और सहभागिता को और बढ़ा दिया।
कैट महिला विंग उदयपुर की सचिव डॉ सोनू जैन ने बताया कि कि बिजनेस  विजिट का उद्देश्य केवल किसी एक प्रतिष्ठान का परिचय प्राप्त करना नहीं है, बल्कि महिला उद्यमियों को एक-दूसरे से जोडऩा, उनके व्यवसाय को समझना, आपसी संपर्क बढ़ाना तथा व्यवसाय के प्रचार-प्रसार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कैट महिला विंग उदयपुर निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को एक मजबूत व्यवसायिक मंच प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “आपसी संपर्क से नई पहचान बनती है, बिजनेस विजिट से नए अवसर मिलते हैं और आपसी सहयोग से महिला उद्यमिता को नई उड़ान मिलती है। कार्यक्रम जा सफल संचालन शीला तय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संयोजिका नयना जैन ने बताया कि  कार्यक्रम में चयनिका गलूंडिया, रितु भटनागर, सारिका भंडारी, हरप्रीत कौर,मधुबाला जायसवाल, जया जेतावत, विनीता राठौर, माधुरी तलेसरा, सपना जैन, ज्योति सहगल, नीतिका बर्मन, किरण नहर, नेहा सामर, अनीता भानावत, रेखा सिंघवी ,सरोज छापरवाल, सहित 75 सदस्यों ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!