उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम की ओर से शिक्षकों के समर्पण और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए लगातार दूसरे वर्ष ‘टीचर्स ट्रिब्यूट-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 बहुमुखी प्रतिभावान शिक्षकों का चयन कर उन्हें 11 सितंबर 2026 को आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन रोटरी क्लब उद्यम के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की मौजूदगी में सरवर जी वारसी, डॉ. गजेंद्र जोशी एवं कुलदीप सिंह ने किया। पोस्टर विमोचन के साथ ही शिक्षकों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब तक 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 3 सितंबर रखी गई है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आवेदनों की चयन समिति द्वारा समीक्षा की जाएगी और निर्धारित मापदंडों के आधार पर 100 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। सम्मान के लिए सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के साथ प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठनों (छळव्) से जुड़े शिक्षकों को भी अवसर दिया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष अभिषेक सेठ, डॉ. योगेश पारीक, सरबिक दास कश्यप, वैभव शर्मा, जूली मर्मत, सचिव डॉ. सुरभि गांधी एवं कोषाध्यक्ष प्रखर सीयल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रोटरी क्लब उद्यम की यह पहल उन शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है, जो अपने ज्ञान, प्रतिभा और समर्पण से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
शिक्षक सम्मान की नई मिसालः 100 प्रतिभाशाली शिक्षकों को मिलेगा ‘टीचर्स ट्रिब्यूट-2026’ सम्मान
