बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव की आधिकारिक बैठक सम्पन्न, बिजनेस नेटवर्किंग और प्रेजेंटेशन पर हुआ मंथन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बैठक में ‘गिव एंड आस्क रिसीट’ की हुई शुरुआत, एक दूसरे के बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा एवं बीसीआई उत्सव चैप्टर की आधिकारिक बैठक वरजू विला, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में दोनों चैप्टर के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग, बिजनेस प्रेजेंटेशन, एजुकेशन सेशन और आपसी सहयोग के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने पर चर्चा हुई।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई की बैठकों का उद्देश्य केवल सदस्यों का मिलना नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए बिजनेस अवसर तैयार करना है। बिजनेस प्रेजेंटेशन, नेटवर्किंग और रेफरल के माध्यम से सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीआई लगातार ऐसे नए सिस्टम और पहल शुरू कर रहा है, जिससे सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस को बेहतर तरीके से समझ सकें और वास्तविक बिजनेस एक्सचेंज को बढ़ावा मिले।

बैठक में बीसीआई अल्फा की ओर से चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर एवं जॉइंट सेक्रेटरी लोकेश जोशी ने बिजनेस प्रेजेंटेशन दिया। वहीं बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पथिक ने भी अपना बिजनेस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों और सेवाओं को समझने तथा संभावित बिजनेस कनेक्शन और सहयोग के अवसर तलाशने का अवसर मिला।

बैठक के दौरान बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर ने एजुकेशन सेशन भी लिया। इसमें बिजनेस ग्रोथ, प्रभावी नेटवर्किंग और सदस्यों के बीच बिजनेस एक्सचेंज को बेहतर बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।

बीसीआई उत्सव के जनरल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता ने ने कहा कि बैठक में सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय, नेटवर्किंग और बिजनेस कोलैबोरेशन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ‘गिव एंड आस्क रिसीट’ जैसी पहल सदस्यों के बीच बिजनेस रेफरल और आपसी सहयोग को नई दिशा देगी।

इस अवसर पर बीसीआई की ओर से ‘गिव एंड आस्क रिसीट’ की शुरुआत भी की गई। इस पहल के माध्यम से सदस्य अपने नेटवर्क से प्राप्त बिजनेस रेफरल, संभावित बिजनेस लीड और अपनी बिजनेस आवश्यकता को व्यवस्थित तरीके से साझा कर सकेंगे। इसका उद्देश्य सदस्यों के बीच रेफरल कल्चर को मजबूत करना और बिजनेस एक्सचेंज को अधिक प्रभावी बनाना है।

बैठक का संचालन बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पथिक ने किया। कार्यक्रम के दौरान उनकी सक्रिय सहभागिता और सदस्यों के लिए बिजनेस अवसर उपलब्ध कराने की भावना को देखते हुए उन्हें ‘ग्रेट गिवर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना की।

बैठक के दौरान सदस्यों ने बिजनेस प्रेजेंटेशन, एजुकेशन सेशन और नेटवर्किंग में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने आपसी संवाद और फेलोशिप के साथ रात्रिभोज में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुकेश माधवानी, देवेन्द्र सिंह करीर, विप्लव जैन, आलोक गुप्ता, दिलीप बालचंदानी, जीवन सिंह सोलंकी, रीना वैष्णव, पियुष कोठारी, लोकेश जोशी, अंकित सिसोदिया, रतन सिंह सोलंकी, शरद चन्द्र प्रकाश, धीरज वैदिक, गणपत सालवी, पियुष बंसल, माला मोटवानी, पल्लवी दोषी, शिखा बहल, गिरीश शर्मा, श्याम बाबू रॉय, अरूण चौबीसा आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!