सीडीएफटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 22 अगस्त 2026 डेरी एंड फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज (सीडीएफटी)महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी)उदयपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के स्वास्थ्यशिक्षापरिवार एवं सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वस्थजागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। स्वयंसेवकों ने स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अभियान के तहत लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ ई. कुसुम मेघवालडॉ. अरुण कुमार गोयलडॉ. निकिता वधावनडॉ. कमलेश मीणा सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकतास्वस्थ जीवनशैली तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!