‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम में हियांशी औदिच्य सेमाल को मिला पहला स्थान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– सेंट्रल एकेडमी हिरण मगरी सेक्टर-3 में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
उदयपुर, 17 अगस्त । हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मयुरेश औदिच्य ने बताया कि समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के एकत्रीकरण एवं विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यालय के युवा प्रबंधक शिवांगम वत्स ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट, देशभक्ति समूहगान, नृत्य एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ‘आजादी के रंग, पापा के संग’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें छोटे बच्चों के पिताओं ने अपने बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। सेमाल गांव निवासी हाल मुकाम बेड़वास की हियांशी पुत्री मयूरेश औदिच्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की उपस्थित अभिभावकों ने प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्या अभिलाषा सारंगदेवोत ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। राष्ट्रप्रेम, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में समारोह का समापन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद,  उपप्रधानाचार्या अभिलाषा सारंगदेवोत ने हिंयाशी औदिच्य को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!