तिरंगा रैली सहित कई आयोजन करने का लिया निर्णय

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
– जिला टेंट व्यवसायी समिति की आमसभा सम्पन्न

उदयपुर, 7 अगस्त। उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें आगामी 15 अगस्त को तिरंगा रैली निकालने एवं पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
महासचिव सुनिल हिंगड़ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सुधीर चावत ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए चावत ने कहा कि समिति के 16वंे  प्रांतीय महा अधिवेशन में भाग लेने के लिए संरक्षक अनिल वेद के नेतृत्व में कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें भूपेंद्र जैन, महेंद्र जैन अनिष चौधरी महेश प्रजापत आदि को मनोनीत किया गया है। इस अधिवेशन में अब तक 50 सदस्यों के आने की सहमति मिली है, उक्त अधिवेशन कोटा में आयोजित होगा।
महासचिव सुनील हिंगड ने बताया कि 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा, सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेंगे। यह रैली चेतक से ओपेरा गार्डन तक रहेगी। रैली में भाग लेने वालों को बेस्ट तिरंगा कपल, बेस्ट ड्रेसिंग का प्राइज भी दिया जाएगा। साथ ही चेतक सर्कल को भव्य तिरंगा कपड़े बेलून, लाइट, फ्लावर से भव्य रूप से सजाया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए महामंत्री कमलेश पोखरना ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हाऊजी गेम, कपल गेम्स, डांस प्रतियोगिता रखी जाएगी इसके सफल आयोजन हेतु कमल शर्मा, वीरेंद्र जैन, अनीश चौधरी की कमेटी बनाई गई है।
अक्टूबर माह में आईपीएल की तर्ज पर पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिसमें 13 टीमें उतरेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु गौरव शर्मा, सिद्धार्थ चावत, प्रतीक सिंघल आदि की कमेटी गठित की है। साधारण सभा में संरक्षक अर्जुन खोखावत, धर्मेश नबलखा, लव कुमार आमेटा, रमेश माली, सतीश सुखवाल, दुर्गेश सुखवाल आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!