अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, लफ़्ज़ों की महफ़िल के सम्मान समारोह में होंगे देशभर के कवि शामिल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

‘माँ’ विषय पर काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा सम्मान, लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य आज
अशोका पैलेस में सजेगी साहित्य की महफ़िल, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में होंगे देशभर के रचनाकार शामिल

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आज  (रविवार, 26 जुलाई ) को सायंकाल 4.00 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में भव्य मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह आयोजन संस्था की मासिक साहित्यिक श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें उदयपुर सहित देशभर के साहित्यकार, कवि एवं साहित्य प्रेमी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में “माँ” विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों का सम्मान तथा उदयपुर के पाँच प्रतिष्ठित साहित्यकारों का विशेष अभिनंदन भी किया जाएगा। उन्होंने साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक उत्सव का हिस्सा बनने का आग्रह किया

संस्था के संयोजक पं. पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान “माँ” विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उदयपुर के पाँच वरिष्ठ साहित्यकारों को विशेष सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि लफ़्ज़ों की महफ़िल आज देशभर के 700 से अधिक कवियों एवं रचनाकारों का एक सशक्त राष्ट्रीय साहित्यिक मंच बन चुका है। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए उत्कृष्ट काव्य पाठ, सम्मान और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का यादगार अवसर होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!