चतुर्थ श्रेणी भर्ती के शिक्षा विभागान्तर्गत उदयपुर जिला आवंटित अभ्यर्थियों की 28 से 30 जुलाई तक होगी काउंसलिंग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

वरीयता का लाभ लेने हेतु 27 को भेजने होंगे आवश्यक दस्तावेज

उदयपुर, 25 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित एवं शिक्षा विभागान्तर्गत उदयपुर जिले में पदस्थापन हेतु आवंटित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए 28 से 30 जुलाई तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) दीपक गौड़ ने बताया कि निदेशालय निर्देशानुसार चयनित अभ्यर्थी जिन्हें उदयपुर जिला आवंटन किया गया है, काउंसलिंग में वरीयता प्राप्त श्रेणी यथा दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, एकल महिला, भूतपूर्व सैनिक, पति-पत्नी प्रकरण, शहीद परिवार के आश्रित/असाध्य रोग जैसी वरीयता प्राप्त श्रेणियों के अभ्यर्थी 27 जुलाई सोमवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपने दावे से संबंधित प्रमाण-पत्र ई-मेल  udaipurclassiv@gmail.com  के माध्यम से प्रेषित करने के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समय के बाद वरीयता हेतु प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत दिशा-निर्देश एवं उदयपुर जिले को आवंटित अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!