राजस्थान व केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से बनाएं मंत्रालय

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की सत्र 2026-29 की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष भंवर सेठ की अध्यक्षता में कोटा क्लब कोटा में की गई। बैठक में राजस्थान एवं केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने, रेलवे कंसेशन पुनः लागू करने प्रत्येक जिले में वरिष्ठ नागरिक भवन उपलब्ध करवाने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने, बीट व्यवस्था सुचारू करवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी करने, नेशनल पॉलिसी ऑन ओल्डर पर्सन एवं मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 जो कि बहुत पुराना हो चुका हे अतः समय के साथ इसमें वर्तमान परिपेक्ष्य में आवश्यक संशोधन करवाने, हेल्पलाइन 14567 को 24 घंटे चालू करवाने, आदि वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ नागरिक संस्थान कोटा के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष टी पी एस सेठी ओर धर्मेंद्र अरोड़ा महासचिव ने सभी का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी के 52 सदस्य व अन्य सदस्यों ने अपने अपने जिले की रिपोर्टिंग के साथ संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने विचार रखे। उदयपुर से वरदान मेहता, चौसर लाल कछारा, नवल सिंह पगारिया, के सी श्रीमाली, भंवर सिंह राठौड़, महेंद्र शर्मा, दिलखुश सेठ, पुष्पा मेहता ने गोपनीयता की शपथ ली। मदन खटोड़ प्रदेश महासचिव ने संयोजन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!