अमरनाथ के लिए जत्था रवाना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। कलडवास चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उदयपुर के अध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए एक जत्था रवाना हुआ। उदयपुर की सुख शांति और अमन चैन के लिए यह जत्था उदयपुर से कटरा, कटरा से पहलगाम जाएगा। पहलगाम से 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान श्री अमरनाथ के दर्शन करेंगे वहां पर उदयपुर की सुख समृद्धि और अमन शांति के लिए प्रार्थना करेंगे दूसरे दिन यह दल बालटाल के रास्ते उतरकर  उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दल में धीरज प्रजापत ,जितेंद्र पटेल ,हेमंत जोशी, किशोर जोशी, मुरली शर्मा आदि सभी साथी उदयपुर से अमरनाथ के लिए रवाना हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!