उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने मनोज पुत्र दिनेश डामोर नामक युवक के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें हिरणमगरी सेक्टर—4 में उसके साथ आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती से होटल में दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकियां
उदयपुर। जिले के पाटिया क्षेत्र से युवती को बिछीवाडा डूंगरपुर ले जाकर होटल में उससे दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने विजय पुत्र धनजी भील निवासी पन्थाल डूंगरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपी द्वारा पाटिया से बिछीवाडा डूंगरपुर ले जाकर होटल में दुष्कर्म करने व बाद में जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया। पुलिस जांच करते हुए आरोपी को तलाश कर रही है।
घर से लापता हुई युवती
उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र से एक युवती अपने घर से लापता हो गई। पुलिस के अनुसार शंकरी मीणा पत्नी स्वर्गीय पांचु मीणा निवासी जैतपुरा बम्बोरा हाल बिलिया सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि 23 जून को दोपहर साढे तीन बजे के आसपास उसकी पुत्री घर से बिना बताएं कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पशुपति माइंस में भरे पानी में डूबती बेटी को बचाते मां भी डूबी
उदयपुर। जिले के कोटडा थाना क्षेत्र में पशुपति माइंस में भरे पानी में डूबती बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी मां भी डूब गई। हादसे में दोनों मां—बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भूरालाल मीणा पुत्र शिवाजी मीणा निवासी मनिला जावर सलूम्बर ने पशुपति ग्रेनाइट माइंस के प्रोपराईटर वगेरह पांच अन्य लोगों के खिलाफ कोटडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि पशुपति माइंस में करीब चालीस फीट पानी भरा हुआ था। बारह वर्षीय कंकू पुत्री भूरालाल मीणा अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए माइंस के पानी में चली गई जहां गहराई में जाने से वह डूबने लगी। यह देख साथ आए बच्चे वहां से भाग गए। कुछ ही देर में वहां पहुंची लोगरी बाई 40 पत्नी भूरालला मीणा ने अपनी बेटी कंकू को पानी में डूबते देखा तो उसने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी लेकिन वह अपनी बेटी को बचा नही सकी और वह भी पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मां बेटभ् के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
उदयपुर रेलवे स्टेशन के सामने से चार लाख की बेटरियां चोरी
उदयपुर। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन के सामने एक कंपनी की लगी चार लाख रुपए कीमत की बेटरियां चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार कोटा के रहने वाले सोनू कुमार पुत्र भेरुलाल बैरवा ने सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 13 जून को अलसुबह 4 बजे पांच ओडीसी बेटरी 100एएच की बेटरी अज्ञात चोर चुरा ले गए जिसकी सूचना उसकी कंपनी के अलार्म सिस्टम पर मिली। मौके पर जाकर देखा तो वहां से पांच ओडीसी बेटरी चोरी पाई। चोरी गई बेटरियों की कीमत करीब चार लाख रुपए है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों का पता लगाने में लगी है।
हनुमान मंदिर के बाहर से वाहन चोरी
उदयपुर। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में फतह स्कूल के सामने हनुमान मंदिर के यहां से वाहन चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद आजम पुत्र सईद अहमद मंसूरी निवासी गरीब नवाज कॉलोनी मल्लातलाई ने सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताय ाकि 18 जून को सुबह वह अपने घर से सूरजपोल हनुमान मंदिर फतह स्कूल के सामने पहुंचा। वहां अपना वाहन खडा कर नौकरी करने मावली चला गया। दोपहर करीब तीन बजे वापस लौटने पर उसे अपना वाहन नहीं मिला। काफी तलाश करने पर भी वाहन के बारे में कुछ पता नहीं चला। अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर वाहन चोर का पता लगाने मे जुटी है।
रास्ते रोक दो भाईयों पर जानलेवा हमला
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में राह जाते दो भाईयों को रोककर उन पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कालाराम पुत्र हिराजी गरासिया निवासी राया ग्राम पंचायत काडा बेकरिया ने नंदा पुत्र दिता गरासिया, भेरा पुत्र दिता, चेता पिता भेरा, नेता पुत्र भेरा, चतरा पुत्र नंदा वगेरह 39 लोगों के खिलाफ बेकरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा हमसलाह होकर उससे व उसके भाई को रास्ते जाते हुए को रोककर जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह बाघपुरा थाना क्षेत्र में थावरा पुत्र सवा डामोर निवासी बुझा ने लक्ष्मण पुत्र रामा, सुरीया पुत्र थावरा, रामा पुत्र नााथू वगेरह चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसे रास्ते जाते रोक मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
