उदयपुर,24 जून प्रभु जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई को जगदीश मंदिर,जगदीश चौक से निकलने वाली भव्य रथ यात्रा की सफलता के लिए प्रभु बोहरा गणेश जी को पीले चावल, श्रीफल,माला,प्रसाद आदि धरा कर उन्हें नुता गया,आमंत्रित किया गया और यह कामना की, की बोहरा गणेश जी प्रभु रथ यात्रा में पधार कर रथ यात्रा को बिना किसी विघ्न बाधा के सफलता प्रदान करें.
समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर, जगदीश चौक से दोपहर 3:00 बजे निकलने वाली प्रभु जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा की सफलता हेतु एवं रथ यात्रा मे बोहरा गणेश जी प्रभु को निमंत्रण देने हेतु भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति उदयपुर के संयोजक दिनेश मकवाना के नेतृत्व में विभिन्न समाज एवं संगठनों के मुख्य पदाधिकारीयों के दल ने बोहरा गणेश जी मंदिर में जाकर बोहरा गणेश जी प्रभु को पीले चावल,श्रीफल,माला, प्रसाद आदि धरा कर आमंत्रित किया उन्हें नुता गया तथा गजानंद जी महाराज से रथ यात्रा की सफलता हेतु कामना की.
इस अवसर पर दिनेश भट्ट, उमेश नागदा, लाला वैष्णव कमलेंद्र सिंह पवार, डॉ हेमंत जोशी, लाला सालवी, अशोक प्रजापत, कुंदन चौहान, चूचू तंबोली, कृष्णकांत बोहरा,राजेश सोनी,रमेश लालवानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे,
बोहरा गणेश जी प्रभु को नूतने के पश्चात सभी समाज, संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार हेतु घर-घर जाकर पीले चावल रखकर भक्तों को आमंत्रित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्र में रथ यात्रा में आमंत्रण हेतु पोस्टर तथा बैनर लगाकर जन जागरण करेंगे.
