उदयपुर। उदयपुर ट्यूरिस्ट बस एसोसिएशन ने फिटनेस को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर उदयपुर संभाग में निजी बसों के लिए फिटनेस करवाने के लिए परिवहन विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। संरक्षक श्याम लाल जैन, पूर्व अध्यक्ष रिषभ जैन, कमल जाट, अध्यक्ष मदन लाल मेनारिया, सचिव मांगीलाल मेनारिया, कोषाध्यक्ष पानील पोखरना, सत्यनारायण मेनारीया, लक्ष्मण सिंह, जसवंत सिंह, हुकम सिंह, शांतिलाल चोधरी, लक्ष्मीनारायण टांक, घनश्याम मेनारिया, विष्णु मेनारिया, प्रकाश टांक, बसन्त कुमार जेन, देवेन्द्र जेन, विरेन्द्र जेन, प्रभु लाल सामरीया, केलाश शर्मा, सम्भाग अध्यक्ष दिनेश औदिच्य ने कलेक्टर को बताया कि पूर्व में जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा कई जिलों के परिवहन कार्यालय में फिटनेस करने हेतु प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। पतिबंध लगने के पश्चात् से उदयपुर संभाग में परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों एवं व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस नहीं किय जा रह है जिससे कई सैंकडों बसें व व्यवसायिक वाहन बिना फिटनेस के नहीं चला पा रहे है जिससे हमार व्यवसाय पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है और राज्य सरकार को भी राजस्व में आर्थिक हानि हो रही है। फिटनस पर कार्यालय में प्रतिबंध से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन संचालित नहीं हो पाने से सरकार को टोल-टेक्स, डीजल से मिलने वाले टेक्स व अन्य प्रकार के टेक्स से आर्थिक हानि हो रही है और आम नागरिक को यातायात का पूर्ण रूप से लाभनहीं मिल पा रहा है। यदि कोई भी व्यवसायिक वाइन ऑपरेटर बिना फिटनेस के वाहन संचालित करता है और यदि कोई अप्रिय दुर्घटना घटित होती है तो बीमा कम्पनी भी उस पर क्लेम पास नहीं करती है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों की अस्थायी तौर पर फिटनेस की वैकल्पिक व्यवस्था स्थानीय परिवहन कार्यालय द्वारा करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करवायी जाती है तो विवश होकर प्रशासन के विरुद्ध उग्र आन्दोलन करना होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं परिवहन विभाग की होगी।
उदयपुर ट्यूरिस्ट बस एसोसिएशन ने फिटनेस को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
