सविना में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में सूने मकान को बीती रात में चोरों ने निशान बनाया। वारदात को अंजाम देने आए चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार करने मे जुटी है। पुलिस के अनुसार सविना मे बीती रात में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो चोर एक सूने मकान की दीवार फांदकर भीतर घूसे और दरवाजे का ताला तोडकर अंदर चले गए। चोरों ने अलमारी तोडकर अंदर से सामान चुराया और वापस बाहर निकल भाग गए। सुबह पडोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देख मकान मालिक को संपर्क किया। मकान मालिक परिवार सहित किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ है। मकान मालिक के कहने पर पडौसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मकान के भीतर गए जहां सामान बिखरा मिला। परिवार के लौटने पर पता चलेगा कि अलमारी से चोरों ने क्या क्या चुराया है। पडौसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर दो चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर दीवार फांदकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस अब फुटेज के आधार पर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

भूखंड पर लगा बोर्ड हटा अपना लगा किया कब्जा
उदयपुर। शहर से सटे बडगांव क्षेत्र में भूखंड में लगा बोर्ड हटाकर अपना बोर्ड व मीटर लगाकर कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विनीता मालवीय पत्नी प्रकाश मालवीय निवासी शोभागपुरा ने जूली श्रीमाली व मनीष श्रीमाली निवासी बडगांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके भूखंड पर जबरन कब्जा करने की नीयत से भूखंड पर लगे बोर्ड को हटाकर अपने नाम का बोर्ड व मीटर लगा देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेरवाडा से पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा एक मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार चौथमल मीणा पुत्र गोकुलचंद मीणा निवासी अजमेरा पुलिस थाना अजीतगढ जिला सीकर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 13 जून को रात में अपने क्वार्टर में खडी की थी जिसे रात में अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। सुबह उठने पर अपनी मौटरसाइकिल न पाकर काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोर को गिरफ्तार करने में जुटी है।

बामणीया खेत में मकान से जेवरात व नगदी चोरी
उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में बामणीया खेत स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसारराजेश कुमार सिंह पुत्र काशीनाथ प्रसाद खुशवाह निवासी खदडी जिला गोपालगंज बिहार हाल बामािया खेत मेडता डबोक ने दी रिपोर्ट में बताया कि 17 जून की रात में अज्ञात बदमाश द्वारा उसके घर में घुसकर सोने की अंगूठी, चांदी का सिक्का व 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करने लगी है।

पिकअप की टक्कर से अधेड की मृत्यु
उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से अधेड की मृत्यु हो गई। वह अपने घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार भरत लौहार पुत्र मोहनलाल लोहार निवासी बडियार ने मावली पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके ससुर कैलाश लौहार पुत्र रतनलाल लौहार निवासी शिशवी व सास निर्मला लौहार 18 जून को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उदयुपर रोड पर अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे ससुर कैलाश की मृत्यु हो गई जबकि निर्मला घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

उधार रुपए न लौटाकर की धोखाधडी
उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में जरुरत पडने पर उधार लिए रुपए वापस न लौटाकर धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पन्नालाल लौहार पुत्र तुलसीराम लौहार निवासी बडियार मावली ने शिवलाल पुत्र देवीलाल गुर्जर निवासी बाडा बडिया मावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि उसने आरोपी को पैसे दिए जो उसे वापस नहीं देेकर उसके साथ धोखाधडी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!