आपसी विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने भिडे, क्रॉस मामले दर्ज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के साठपुर गुजरान झामर कोटडा क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने हो गए और दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस के अनुसार बाबरु पुत्र रुपाजी मीणा निवासी साठपुर गुजरान कुराबड ने इसी गांव के लोगर पुत्र धन्ना मीणा सहित सात अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उससे व उसके पुत्र यशवंत मीणा के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इसी तरह हेमेन्द्र पुत्र रुपलाल मीणा निवासी साइपुर मिणान कुराबड ने यशवंत पुत्र बाबरु मीणा, बाबरु पुत्र रुपा मीणा निवासी साठपुर गुजरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोेपियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साईड देने की बात को लेकर हथियार से जानलेवा हमला
उदयपुर। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में वाहन को साईड देने की बात को लेकर गाली गलोच करते हुए हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार संजय पुत्र मोहन नाथ योगी निवासी राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर—14 गोवर्धनविलास ने राहुल तम्बोली, हिमांशु छापरवाल, तरुण नकवाल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि अमृत नमकीन के बाहर कार व बाईक पर कुछ युवकों द्वारा साईड देने की बात पर गाली गलौच करते हुए हथियारों से उन पर हमला किया। हमले में संजय नाथ के छह टांक, करण नाथ के सिर में चोट, गोपाल नाथ के हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोलर प्लांट से कॉपर की केबल चोरी
उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र के फलीचडा में सोलर पलांट से कॉपर की केबल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विष्णु प्रजापत पुत्र कालूलाल प्रजापत निवासी फलीचडा पानी की टंकी के सामने ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा 10 जून की रात्रि में फलीचडा स्थित सोलर प्लांट से कॉपर की केबल चोरी की गई। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

सनवाड में पुलिस जवानों के साथ धक्का—मुक्की, राजकार्य में बाधा
उदयपुर। जिले के सनवाड क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस के जवानों के साथ धक्का मुक्की व गाली गलोच कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार फतहनगर थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया ने लक्ष्मण लाल पुत्र बजरंग शर्मा निवासी सनवाड व अन्य तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा बल प्रयोग, लडाई झगडा करके पुलिस जवानों के साथ धक्का मुक्की एवं गाली गलोजच करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठोकर चौराहा पर दुकान में तोडफोड
उदयपुर। शहर के ठोकर चौराहा पर एक दुकान में घुसकर तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कविश शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा निवासी बप्पा रावल नगर हिरणमगरी सेक्टर—6 ने नितिन व उमेश के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने व दुकान में तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह सीमा वाल्मिकी पत्नी सुरेश वाल्मिकी निवासी गांधीनगर मल्लातलाई ने अली नामक किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके पुत्र राहुल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इश्योरेंस करने के बहाने षडयंत्र से हडपे रुपए
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में लोन के लिए इंश्योरेंस करने क बहाने षडयंत्रपूर्वक रुपए हडपने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार राधेश्याम मेघवाल पुत्र मोहनलाल मेघवाल निवासी उत्तरी सुंदरवास ने विक्की नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसको लोन के लिए इंश्योरेंस करने के बहाने षडयंत्र पूर्वक रुपए हडपने व धोखाधडी करने का आरोप लगाया। पुलस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेक्टर लेकर नहीं दिए रुपए
उदयपुर। शहर के बलीचा क्षेत्र में ट्रेक्टर लेकर रुपए नहीं देने और धोखे से ट्रेक्टर ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मेसर्स तिरुपति के मैनेजर प्रेमप्रकाश पुत्र केवलचंद्र लबाना निवासी गोविंद नगर सेक्टर—13 हाल बलीचा ने नरेंद्र सिंह झाला पुत्र हरिसिंह झाला निवासी लीलावास झाडोल व नरेंद्र सिंह झाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उससे ट्रेक्टर लेकर रुपए नहीं देने और धोखे से ट्रेक्टर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर से लाखों के जेवरात चोरी
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में घर में घुसकर अलमारी तोड उसमें रखने लाखों के जेवरात चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार रामसिंह राणावत पुत्र पदमसिंह राणावत निवासी दमाणा मगवास ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा शुक्रवार रात को उसके घर में घुसकर लाखों रुपए कीमत के जेवर चुराने की वारदात का अंजाम दिया गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

रात को खाना खा साथ सोए और सुबह नाबालिग किशोरी को ले भागे
उदयपर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में बुझ का तालाब के पास घर आए मेहमान रात को खाना खाकर साथ सोए और सुबह होने से पहले नाबालिग किशोरी को साथ ले भागे। नाबालिग के पिता ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार भोमा पुत्र सोमा गमेती ने अम्बेडा पुत्र नवा गमेती निवासी उन्दरी टामटा वाली घाटी दादीया व चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वह अपने परिवार सहित बुझ के तालाब पर जुपा बनाकर रहता है। आरोपी उसके घर आए और वहां वे खाना बनाकर खाकर सो गए। सुबह सात बजे उठे और देखा तो आरोपी जा चुके थे तथा उसकी चौदह वर्षीय पुत्री भी अपने बिस्तर पर नहीं थी। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!