सोने के भाव में गिरावट से बढ़ा खरीदारी का उत्साह, सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन 3 दिन बढ़ाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। कोर्ट चौराहा स्थित सोजतिया ज्वेलर्स पर आयोजित सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन में इन दिनों ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। 5 जून से प्रारंभ हुई यह विशेष एग्जीबिशन 18 जून तक चलेगी, जिसमें जड़ाव पोलकी आभूषणों की नायाब एवं आकर्षक डिजाइनों को प्रदर्शित किया गया है।
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सोने के भावों में आई गिरावट से ग्राहकों में खरीदारी को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है। जिन परिवारों में विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजन हैं, वे बड़ी संख्या में एग्जीबिशन में पहुंचकर अपनी पसंद के आभूषणों का चयन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोजतिया के वर्कशॉप में ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए कम वजन एवं अधिक फैलावट वाले कॉन्सेप्ट पर विशेष रूप से लाइट वेट ज्वेलरी तैयार की जा रही है, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
डॉ. ध्रुव सोजतिया ने बताया कि वर्तमान में ग्राहक पारंपरिक 22 कैरेट ज्वेलरी के स्थान पर 18 कैरेट तथा 14 कैरेट ज्वेलरी को अधिक पसंद कर रहे हैं। इन आभूषणों में मजबूती, उत्कृष्ट फिनिशिंग, आकर्षक चमक तथा बजट के अनुरूप कीमत होने के कारण इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजाइनों के साथ यह ज्वेलरी युवाओं एवं कामकाजी महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है।
नेहल सोजतिया ने बताया कि सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन के अंतिम चार दिनों में ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह विशेष ऑफर केवल 18 जून तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद ग्राहकों को यह लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए ग्राहक इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी आकर्षक बचत के साथ खरीद सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!