उदयपुर, 13 जून, युवा लेखिका और उद्यमी नित्या सिंघल की पुस्तक “हीलिंग एट होम – नित्या के नुस्खे” का विमोचन रविवार, 14 जून को शाम 6 बजे, थर्ड स्पेस, भुवाणा में होगा।
‘इनसेप्ट डिज़ाइन’ की संस्थापक नित्या देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अरविंद सिंघल की पुत्रवधू है तथा आई आई एम से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त है।
पुस्तक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन के लिए पीढ़ियों से संचित ज्ञान और आजमाए हुए प्राकृतिक घरेलू उपायों पर आधारित है। पुस्तक आधुनिक चिकित्सा के साथ सरल, प्राकृतिक सामग्रियों को अपनाकर एक अधिक संपूर्ण जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
विमोचन कार्यक्रम में गुजरात की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार उपस्थित लोगों से संवाद करेगी।
संयोजन कनिका सांघी, भुवनेश्वरी शक्तावत करेंगे जबकि परिचर्चा का संचालन एवं समन्वय श्रृद्धा मुर्डिया करेगी।
कार्यक्रम में शहर व भारत भर से आये गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
