उत्कर्ष विद्यार्थी सम्मान एवं नव गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा *“उत्कर्ष विद्यार्थी सम्मान समारोह”*, एवं *“नव गौरव सम्मान समारोह”* का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं साईं वंदना के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. गुनीत मौगा,  विनय गखरेजा एवं  सुरेश खत्री उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में लक्ष्मण दास बजाज, डॉ. भरत छाबड़ा, प्रकाश मोटवानी, पूर्व कुलपति कोटा विश्वविद्यालय डा. मनोहर कालरा तथा श्री हरीश तलरेजा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
पंचायत अध्यक्ष नानक राम कस्तूरी ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 85 मेधावी विद्यार्थियों को “उत्कर्ष विद्यार्थी सम्मान समारोह” के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमे कई छात्र जिन्होंने वर्ष2026 मे 90 से 95 परसेंट अंक प्राप्त करें l।
पंचायत महासचिव विजय आहूजा ने बताया कि वहीं “नव गौरव सम्मान समारोह” के अंतर्गत हाल ही में डॉक्टर, अधिवक्ता, पीएचडी एवं अन्य प्रोफेशनल डिग्रियाँ प्राप्त करने वाले लगभग 20 युवा प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया गया जिसमे एमबीबीएस डॉक्टरी करने पर डॉ आस्था कस्तूरी, डॉ टीना तलरेजा, डॉ कामना पाहुजा कस्तूरी, डॉ आशना असनानी, डॉ धारा नाचानी डॉ मिताली बाठेजा वह अन्य विषय C A की डिग्री प्राप्त करने वाली मनाली कस्तूरी,दीप्ति परयानी p h d प्राप्त करने वाले डॉ मीनाक्षी कस्तूरी व डॉ ज्योत्सना कस्तूरी इसी तरह एडवोकेट की डिग्री प्राप्त करने वाले मां बेटे की जोड़ी अलीशा आहूजा व विश्व विजय आहूजा का एडवोकेट बनने पर सम्मान किया गया ल बास्केट बॉल मे नेशनल खेलने वाले नैना वादवानी का भी सम्मान किया गया ल
श्री सनातन धर्म सेवा समिति सह सयोजक मनीष डैम्बला ने बताया कि अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा ऐसे सम्मान समारोह युवा पीढ़ी को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
सुरेश कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं की शैक्षणिक तथा व्यावसायिक उपलब्धियों का सम्मान करना तथा समाज के अन्य बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, उत्कृष्टता और आत्मविकास के प्रति प्रेरित करना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सनातन धर्म सेवा समिति सयोजक हेमंत गखरेजा ने बताया कि समाज के जो बच्चे जो की पढ़ाई मे आगे बढ़ाना चाहते हैं वह खास कर C A व अकाउंट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए किशोर जी पाहुजा ने आगे चलकर हर तरह की सहायता करने हेतु कहा l
  पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया कि किसी भी तरह पढ़ाई में आगे बढ़ाने वाले बच्चों को आर्थिक रूप से कमी आने पर समाज के अन्य संस्थाओं से मदद देकर उनको पढ़ाई में आगे बढ़ाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगेll
 पंचयात उपाध्यक्ष गुरुमुख कस्तूरी ने बताया कि समाज की सभी पंचायतों की गरिमामय उपस्थिति रही जिसमें शिकारपुर पंचयात अध्यक्ष सुनील कालरा, हिरन मगरी से 11-13 अध्यक्ष अशोक गेरा, टेकरी पंचायत अध्यक्ष वासुदेव आहूजा,सब्जी मंडी पंचयात अध्यक्ष मुकेश खिलवानी, सुरेश कपूर, रमेश दतवाणी, सुखराम बालचांदनी, किशोर पाहूजा, ओमप्रकाश गुर्रानी, नेवंद गखरेजा,ज्ञानेंद्र ज्ञानी,ओमप्रकाश धर्मसलनी, हेमंत गखरेजा, मनोज कटारिया, कुशल चावला, धीरज तुलसीजा, जय कस्तूरी, विजय कस्तूरी, कमल तलरेजा,मुकेश गखरेजा जय सपरा, पुन्नीत सपरा, मनीष चुघ, मनीष खातूरिया आदि ने कार्यक्रम की शोभा बड़ाई.
राधेश्याम पब्बून ने बताया कि मंच का संचालन विजय आहूजा एवं मीनाक्षी कस्तूरी ने किया
यह आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रतिभाओं को उचित सम्मान प्रदान करने तथा नई पीढ़ी को सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी एवं यादगार कार्यक्रम सिद्ध हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!