उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर में ईद उल अज़हा की नमाज अदा करते दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग

उदयपुर । इस्लामी कैलेंडर के आखिरी माह जिल हज की 10 तारीख को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में ईद उल अज़हा की विशेष नमाज भी सुबह 6 बजे अदा की गई। दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 6 बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर और खानपुरा में ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों में अपने देश और शहर की अमन शांति और सुख चैन की दुआ की गई। वहीँ दिन में सभी घरो में क़ुरबानी की रस्म अदा की गई। ईद उल अज़हा की नमाज रसूलपुरा में जनाब आकिब अली पलाना वाला, वजीहपुरा में जनाब मुदस्सर अली ज़री वाला, खारोल कॉलोनी में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन खारागुड़ा वाला, चमनपुरा मे जनाब मुजम्मिल के आर, खानपुरा में हाजी जनाब अनीस अली हीता वाला, खांजीपीर में हाजी अब्बास अली पलाना वाला और पुला में हाजी हातिम अली चाचूलिया वाला ने अदा करवाई। वहीँ शाम को सामूहिक नियाज़ का आयोजन बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!