शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा उदयपुर में भव्य ब्राइडल एवं क्रिएटिव ग्लैम मेकअप सेमिनार अशोका ग्रीन में 19 को

राजवाड़ा ब्राइडल मेकअप और आधुनिक ग्लैम लुक्स की तकनीकों से रूबरू होंगे ब्यूटी एक्सपर्ट्स

उदयपुर।शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा 19 मई 2026 को उदयपुर में “राजवाड़ा ब्राइडल मेकअप एवं क्रिएटिव ग्लैम मेकअप लुक” विषय पर एक दिवसीय भव्य मेकअप सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान सहित विभिन्न शहरों से ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागी भाग लेंगे।

सेमिनार की मुख्य शिक्षिका एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अंकिता श्रीवास्तव रहेंगी, जो ब्राइडल मेकअप, क्रिएटिव ग्लैम लुक, ट्रेंडिंग तकनीकों एवं प्रोफेशनल ब्यूटी स्किल्स पर लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा उन्हें प्रोफेशनल स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। सेमिनार में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल, रिटर्न गिफ्ट एवं अन्य विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

संस्था के संस्थापक नवनीत ओझा ने बताया कि शुभारंभ फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ब्यूटी एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा देशभर में सेमिनार, वर्कशॉप एवं ब्राइडल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर रही है।

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि, ब्यूटी एक्सपर्ट्स एवं इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर ब्यूटी इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!