बीसीआई युवा की वर्कप्लेस विजिट आज, क्वांटा लैब्स में सदस्य सीखेंगे बिजनेस की बारीकियां
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई युवा चैप्टर की ओर से आज क्वांटा लैब्स प्रा. लि. में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक क्वांटा लैब्स प्रा. लि., सेलिब्रेशन मॉल के पीछे, भुवाणा, उदयपुर में आयोजित होगी, जिसमें बीसीआई के सदस्य सहभागिता करेंगे। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई युवा द्वारा नियमित रूप से वर्कप्लेस विजिट आयोजित किए जाते हैं, ताकि सदस्यों को विभिन्न उद्योगों की कार्यप्रणाली, बिजनेस मॉडल, प्रोफेशनल वर्क कल्चर और एंटरप्रेन्योरशिप को नजदीक से समझने का अवसर मिल सके।…
