Year: 2026

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में रिछवाडा के समीप ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भेराराम पुत्र सोमाराम गमेती निवासी निचली कडेच ने दी रिपोर्ट में बताया कि 7 मई को रिछवाडा के समीप ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मारने से बाइक सवार उसके पुत्र मोहनलाल गमेती 31 की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबोक में गांजा व कार सहित आरोपी गिरफ्तार उदयपुर। जिले की डबोक थाना पुलिस…
Read More
बीसीआई युवा की नई टीम घोषित — मीनाक्षी पालीवाल बनीं प्रेसिडेंट, युवाओं को मिलेगा नया लीडरशिप प्लेटफॉर्म

बीसीआई युवा की नई टीम घोषित — मीनाक्षी पालीवाल बनीं प्रेसिडेंट, युवाओं को मिलेगा नया लीडरशिप प्लेटफॉर्म

युवा शक्ति को मिलेगा नई दिशा और नेटवर्किंग का मंच — बीसीआई युवा की कार्यकारिणी का गठन उदयपुर। देश के तेजी से आगे बढ़ रहे बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने अपने यूथ विंग “बीसीआई युवा” की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन ने युवाओं को बिजनेस, लीडरशिप, फिटनेस और सोशल एक्टिविटीज से जोड़ने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिट इंडिया एम्बेसडर (राजस्थान) एवं मेटाफिट वेलनेस / एम वेलनेस बाजार की फाउंडर एंड सीईओ मीनाक्षी पालीवाल को बीसीआई युवा…
Read More
ख़िताबी रक्षा के लिए राजस्थान लेक्रोज टीम हिमाचल रवाना

ख़िताबी रक्षा के लिए राजस्थान लेक्रोज टीम हिमाचल रवाना

उदयपुर। लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश लेक्रोज संघ के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर, मंडी में 10 से 12 मई तक आयोजित होने जा रही ओलंपिक खेल लेक्रोज की तृतीय राष्ट्रीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु राजस्थान लेक्रोज टीम शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुई। महाराणा प्रताप खेल गांव, चित्रकूट नगर में राजस्थान लेक्रोज संघ एवं जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा टीम को प्रतियोगिता के…
Read More
डाक विभाग उदयपुर मण्डल द्वारा फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित

डाक विभाग उदयपुर मण्डल द्वारा फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 8 मई। उदयपुर डाक मंडल द्वारा डाक सेवाओं के विस्तार एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु डाक फ्रेंचाइजी संचालक बनने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि फ्रेंचाइजी के माध्यम से स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, अंतरराष्ट्रीय ईएमएस, ट्रैक्ड पैकेट सेवा आदि बुकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त पार्सल वितरण एवं पिक-अप/कलेक्शन संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। आवदेन करने के लिए इच्छुक आवेदक की आयु आवेदन तिथि पर न्यूनतम 18 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक को…
Read More
पुलिस रिजर्व लाइन में स्व-गणना प्रशिक्षण

पुलिस रिजर्व लाइन में स्व-गणना प्रशिक्षण

पुलिस जवानों ने दर्ज की स्वगणना उदयपुर, 8 मई। जनगणना - 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण के तहत चल रही स्वगणना प्रक्रिया को लेकर उदयपुर जिले में खासा उत्साह है। प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अब तक बड़ी संख्या में आॅनलाइन स्वगणना की जा चुकी है। सांख्यिकी विभाग एवं जनगणना कार्यालय की टीम विभिन्न राजकीय संस्थानों में नियमित प्रशिक्षण एवं कैंप आयोजित कर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस रिजर्व लाइन में विशेष स्वगणना प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जनगणना कार्यालय…
Read More
जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने देंगे – कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी

जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने देंगे – कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी

-ग्राम पंचायत महाडी में रात्रि चौपाल, आदिवासी बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च उठाने का दिया भरोसा उदयपुर, 8 मई। ग्राम रथ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने शुक्रवार रात को कोटडा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महाडी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया।  चौपाल   में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे। मंत्री श्री खराडी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चैपाल के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराडी ने आदिवासी जनजातीय बच्चों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील पहल करते हुए…
Read More
जिला कलक्टर ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरा

जिला कलक्टर ने किया भीण्डर क्षेत्र का दौरा

दफ्तरों का निरीक्षण, मैनार में विकास कार्यों की टोह ब्लाॅक स्तरीय बैठक से जानी योजनाओं की प्रगति रात्रि चौपाल में किया आमजन से संवाद उदयपुर, 8 मई। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को भीण्डर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं रामसर साइट मैनार का अवलोकन कर विकास का रोडमैप भी देखा। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जन परिवेदनाओं के निस्तारण और योजनाओं की प्रगति की टोह ली, तो ग्राम पंचायत कुण्डई में रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों…
Read More
“चित्रांश रक्तवीर सम्मान” के साथ  विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

“चित्रांश रक्तवीर सम्मान” के साथ  विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

डॉ. लुहाडि़या जन जागरूकता हेतु “सांस संबंधी बीमारियों का उपचार, बचाव एवं फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय” विषय पर देंगे जानकारी   उदयपुर। चित्रांश कायस्थ सभा संस्था उदयपुर एवं रोटरी क्लब उदय के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय निशा माथुर पत्नी सुनील माथुर (आरटीडीसी) की स्मृति में रविवार 10 मई को हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित महेश सेवा समिति परिसर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्व समाज हेतु विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। सुनील माथुर ने बताया कि अहमदाबाद के आर्थोपेडिक…
Read More
पीएफसी एज्यूकेशन के “यंग अचीवर्स सम्मान समारोह” में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

पीएफसी एज्यूकेशन के “यंग अचीवर्स सम्मान समारोह” में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन में आयोजित “यंग अचीवर्स सम्मान समारोह” में शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का शानदार उत्सव देखने को मिला। समारोह में संस्थान के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समर्पित शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें सफलता की राह दिखाने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट परिणामों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं शिक्षकों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और समर्पण के लिए विशेष रूप…
Read More
रंगों, शब्दों और रचनात्मकता से सराबोर हुआ “अभिव्यक्ति” महोत्सव का दूसरा दिन

रंगों, शब्दों और रचनात्मकता से सराबोर हुआ “अभिव्यक्ति” महोत्सव का दूसरा दिन

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के 30वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय “अभिव्यक्ति सांस्कृतिक महोत्सव” के दूसरे दिन परिसर कला, साहित्य, संगीत और सृजनात्मक अभिव्यक्तियों के रंगों से सराबोर नजर आया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता और मंचीय आत्मविश्वास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर, सीनियर एवं कॉलेज स्तर पर आयोजित इस भव्य महोत्सव में 52 से अधिक शिक्षण संस्थानों के 1600 से अधिक विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में साहित्य, ललित कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में…
Read More
error: Content is protected !!