उदयपुर में मकर संक्रांति पर विराट उत्तरायण अर्घ्यमहापर्व का आयोजन 14 को
उदयपुर। शहर के गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर विराट उत्तरायण अर्घ्यमहापर्व का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 500 से अधिक महिला-पुरुष भाग लेंगे, जो प्रातः 101 सूर्य नमस्कार के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। आयोजन को लेकर वाकल माता चौराहा स्थित होटल आरआरआर ढाबे पर पोस्टर का विमोचन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयोजक सूत्रधार पंकज सुखवाल, शिक्षाविद डॉ प्रदीप कुमावत, ज्योतिषाचार्य विनोद बिहारी याज्ञिक, योगाचार्य अनिता पालीवाल सहित अन्य वक्ताओं ने आयोजन की जानकारी दी। संयोजक सूत्रधार पंकज सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम…
