Year: 2026

प्रोजेक्ट प्रीत के तहत सेनेटरी पेड के 10 हजार किट वितरीत

प्रोजेक्ट प्रीत के तहत सेनेटरी पेड के 10 हजार किट वितरीत

उदयपुर। रोटरी मीरा, एसबीआई और यूनिपैड फाउंडेशन के सहयोग से आज सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को पुनःउपयोग योग्य सैनिटरी पैड के कुल 10000 किट वितरित किए गए। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन संगीता मूंदड़ा ने बताया कि एक किट में 3 पैड और एक विशेष पाउच होता है। ये पैड विशेष गुणवत्ता वाले सूती कपड़े से बने हैं,रिसाव रोधी और विशेष अस्तर वाले होते है। रोटरी मींरा की अध्यक्ष रेखा सोनी ने बताया कि एक किट का जीवनकाल एक वर्ष से 15 महीने तक है। ये  पर्यावरण संरक्षण होते है। उपयोग में सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा…
Read More
कहानियों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण ने श्रोताओं को कहानी के साथ आत्मसात करनें पर किया मजबूर

कहानियों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण ने श्रोताओं को कहानी के साथ आत्मसात करनें पर किया मजबूर

तीन दिवसीय उदयपुर टेल्स स्टोरी टेलिंग फेस्टिबल शुरू उदयपुर। मां माय एंकर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित उदयपुर टेल्स स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल की  शिल्पग्राम रोड़ स्थित पार्क एक्जोटिका रिसोर्ट में शुरूआत हुई। जिसमें प्रथम दिन स्टोरी टेलर्स के प्रभावी प्रस्तुतिकरण ने वहां मौजूद सैकड़़ों श्रोताओं को उन कहानियों के साथ आत्मसात करने पर मजबूर कर दिया। मयूर कलबाग की अघोरी कहानी ने आमजन के मन में अघोरियों के प्रति रच बस गई धारणा को मिटानें पर विवश किया। प्रथम दिन बच्चों के लिये कहानियों से शुरूआत हुई जिसकी मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमार मेवाड़ थी। शाम के महत्वपूर्ण सेशन में मयूर कलबाग की…
Read More
प्रतापगढ़ : आपातकाल में जीवनरक्षक बनेंगे छात्र, स्कूल-कॉलेजों में सीपीआर प्रशिक्षण होगा शुरू

प्रतापगढ़ : आपातकाल में जीवनरक्षक बनेंगे छात्र, स्कूल-कॉलेजों में सीपीआर प्रशिक्षण होगा शुरू

प्रतापगढ़। आमजन विशेषकर विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत जिले के समस्त स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को बुनियादी चिकित्सा कौशल, विशेष रूप से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण से की गई, जो शुक्रवार को सीएमएचओ सभागार प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. अंशुल दोषी द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों से उपस्थित नर्सिंग ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं एएनएम को सीपीआर तथा आपातकालीन…
Read More
बजट को लेकर संभाग स्तरीय परामर्श बैठकें 19 से

बजट को लेकर संभाग स्तरीय परामर्श बैठकें 19 से

उदयपुर, 9 जनवरी। राज्य बजट 2026-27 की तैयारियों के तहत उदयपुर संभाग में हितधारकों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठकें 19 व 20 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जिला कलक्टर नमित मेहता ने आदेश जारी कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार, वित्त विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार यह संभाग स्तरीय परामर्श बैठकें पंडित दीनदयाल सभागार, नगर निगम उदयपुर में आयोजित होंगी। इन बैठकों में उदयपुर संभाग के उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद एवं सलूंबर जिलों से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के हितधारक भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयुक्त,…
Read More
सहकारिता क्षेत्र को मजबूत, पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करना आवश्यक – डॉ भूटानी

सहकारिता क्षेत्र को मजबूत, पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करना आवश्यक – डॉ भूटानी

“सहकार से समृद्धि” कॉन्फ्रेंस का समापन उदयपुर, 9 जनवरी। सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लेक सिटी उदयपुर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को समापन  हुआ। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत 12 सत्रों में “सहकार से समृद्धि” की पहलों की समीक्षा गई तथा भविष्य के रोडमैप पर मंथन किया गया। कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा  कि सहकारिता क्षेत्र को पारंपरिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर एक मजबूत, पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में…
Read More
कला, संस्कृति और वैश्विक एकता के साथ दुनिया भर के विशेष दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति देखकर अचंभित रह गए दर्शक

कला, संस्कृति और वैश्विक एकता के साथ दुनिया भर के विशेष दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति देखकर अचंभित रह गए दर्शक

-वन वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का समापन, अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरी दुनिया को एक धागे में पिरो दिया -समाजसेवी हरीश राजानी का समारोह में विशेष सम्मान उदयपुर। कला, संस्कृति और वैश्विक एकता की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए हर आर्ट ग्लोबल फाउंडेशन एव सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वन वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 के समापन समारोह में विशेष दिव्यांग बच्चों ने एक से बढकर प्रस्तुति देकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस और भारत के युवा कलाकारों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरी दुनिया को एक धागे में पिरो दिया। 5…
Read More
उदयपुर संभाग उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में संगठन सशक्तिकरण अभियान की बैठक संपन्न

उदयपुर संभाग उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में संगठन सशक्तिकरण अभियान की बैठक संपन्न

उदयपुर। उदयपुर संभाग की उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में संगठन सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ से लेकर मंडल स्तर तक मजबूत करने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संभाग समन्वयक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासन पर बल दिया। अभियान के संभाग प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। बैठक में उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ तथा उदयपुर ग्रामीण विधानसभा विधायक फूल…
Read More
ब्यावर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 189 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ब्यावर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 189 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 नाकाबंदी तोड़कर भागी क्रेटा कार को फिल्मी स्टाइल में दबोचा; फर्जी नंबर प्लेट और लग्जरी गाड़ी जब्त जयपुर 8 जनवरी। ब्यावर एसपी रतन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बदनोर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ओझियाना मार्ग पर घेराबंदी कर एक हुंडई क्रेटा कार से 189 किलो 490 ग्राम अवैध अफीम डोडा-पोस्त बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 28.50 लाख रुपए आंकी गई है। फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी गाड़ी एसपी सिंह ने बताया कि…
Read More
लोकजन सेवा संस्थान कार्यकारिणी बैठक संपन्न : सम्मान समारोहों पर चर्चा

लोकजन सेवा संस्थान कार्यकारिणी बैठक संपन्न : सम्मान समारोहों पर चर्चा

उदयपुर 8 जनवरी। लोकजन सेवा संस्थान कार्यकारिणी बैठक  अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा के निज आवास पर संपन्न हुई | महासचिव जयकिशन चौबे ने सबका स्वागत करते हुए मीटिंग का एजेंडा प्रस्तत किया | अक्षय लोकजन पत्रिका के 11वें वर्ष प्रवेशांक लोकार्पण समारोह में विगत 10 वर्ष से पत्रिका की सफलता के लिए सतत प्रयासरत  संरक्षकों, संपादक मण्डल, लेखकों, विज्ञापन दाताओ सहित  संयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया | श्रमजीवी महाविद्यालय के नूतन सभागार में 19 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त कर टीम बनाई गई | आगामी फरवरी 11 से…
Read More
दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को.ऑपरेटिव बैंक की अशोक नगर शाखा का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को.ऑपरेटिव बैंक की अशोक नगर शाखा का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

उदयपुर 8 जनवरी। उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को.ऑपरेटिव बैंक लि की अशोक नगर शाखा का स्थापना दिवस गुरुवार 8 जनवरी 2026 को ग्राहकों की सहभागिता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैंक अध्यक्ष डॉ किरण जैन ने बताया कि सम्मेलन में ग्राहकों से सुझाव आमंत्रित किए गए तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। डॉण् किरण जैन ने बताया कि अच्छे लेन.देन करने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहित करने हेतु लॉटरी निकाली गईए जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री प्रवीण जैनए द्वितीय श्री शिव कुमार उपाध्याय एवं तृतीय पुरस्कार…
Read More
error: Content is protected !!