“नाम बदलने से योजनाएँ मजबूत नहीं होतीं, सरकार की नीयत पर सवाल” – रामविलास चौधरी
दयपुर 10 जनवरी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने शनिवार को शास्त्री सर्कल स्थित आरटीडीसी होटल कजरी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जनकल्याण की योजनाओं को मजबूत करने के बजाय केवल उनके नाम और स्वरूप बदलने की राजनीति कर रही है, जिससे आम जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाया जा सके। चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जैसी ऐतिहासिक और जनहितकारी योजना को कांग्रेस सरकार ने सर्वसम्मति से लागू किया था। इस योजना ने…
