सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर 9 अति गंभीर मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मिली 27 लाख रुपए की सहायता
-प्रत्येक गंभीर मरीज को 3-3 लाख रुपए की सहायता, गुजरात के बडे अस्पतालों में हुआ लीवर व गुर्दा प्रत्यारोपण -सांसद की मरीजों के प्रति संवेदना पर परिवारों ने जताया आभार उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की अनुशंसा पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के 9 अति गंभीर मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से करीब 27 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई जिससे गुजरात के बडे अस्पतालों में उनका इलाज संभव हो पाया। प्रत्येक मरीज को राहत कोष से 3-3 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध करवाई गई। सांसद डॉ रावत द्वारा की जा रही जनसुनवाई में तथा अन्य मुलाकातों में आने…
