उदयपुर के ‘मेवाड़ी रनर्स’ का मुंबई मैराथन में शानदार प्रदर्शन
एशिया की सबसे बड़ी मैराथन टाटा मुंबई मैराथन 2026 में उदयपुर के मेवाड़ी रनर्स ग्रुप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस प्रतिष्ठित इवेंट में ग्रुप के 32 रनर्स ने फुल मैराथन, हाफ मैराथन और वर्चुअल रन कैटेगरी में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। यह सफलता न केवल व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे उदयपुर शहर और मेवाड़ की रनिंग कम्युनिटी के लिए गर्व का क्षण है।महिला और पुरुष धावकों की चमकदार उपलब्धियां महिला वर्ग में डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने फुल मैराथन (42.2 किमी) को 5 घंटे 14 मिनट में पूरा कर महिलाओं के लिए नया प्रेरणा स्रोत बनाया। पुरुष…
