शिविर आयोजन में दिखाएं गंभीरता, हर पात्र व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ – सीईओ
ग्राम - 2026 कृषि शिविरों की व्यापक तैयारी जिला कलक्टर के निर्देशन में वीसी के माध्यम से ली बैठक उपखण्ड अधिकारियों को शिविरों की बागडोर संभालने के निर्देश उदयपुर, 20 जनवरी। ग्लोबल राजस्थान एग्रो मीट-2026 (ग्राम-2026) के अंतर्गत राज्यभर में आयोजित किए जा रहे गिरदावर सर्किल स्तर के एकदिवसीय विशेष कृषि शिविरों की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इन शिविरों का आगाज 22 जनवरी को सिरोही में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में होगा, जबकि 23 जनवरी, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जिले में प्रथम शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता…
