विशानागर नवयुवक समिति की सांस्कृतिक संध्या में नृत्य नाटिका, कत्थक ने बांधा समां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उदयपुर। विशानागर नवयुवक समिति की विनस सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नृत्य नाटिका, एकल एवं समूह नृत्य ने समां बांध दिया। एकल नृत्य में ख्याति एवं लविशा, समूह नृत्य में एंजेल ग्रुप व रॉक स्टार क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे। हीना व आन्या ने अधूरम मधुरम पर कत्थक डांस से दर्शकों का मान मोह लिया। एक से बढ़कर एक डांस पर हॉल करतल ध्वनि से गूंज उठा। बच्चों व युवाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसको देखकर सभागार में भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। कार्यक्रम…
