महावीर जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, 108 गौशालाओं में छप्पन भोग और भव्य आयोजन,400 तपस्वियों का होगा सम्मान, देशभर के ख्याति प्राप्त कवि देंगे प्रस्तुति
उदयपुर। भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया और सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थापक संजय जैन ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और समाज को जोड़ने वाला एक व्यापक अभियान है। अध्यक्ष मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में स्थापित गुरु…
