गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में खेल भावना का उत्सव
जिला प्रशासन व पत्रकारों की टीम के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच उदयपुर, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गांधी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले का उद्देश्य आपसी सद्भाव, खेल भावना और स्वस्थ संवाद को बढ़ावा देना रहा। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम कप्तान जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में मैदान में उतरी। वहीं मीडिया टीम का नेतृत्व लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया। प्रशासन की टीम में हितेष त्रिवेदी, महेश पालीवाल, विक्रमसिंह, हेमराज…
