बीसीआई उत्सव की वर्कप्लेस विजिट आज: शगुन: द ब्राइडल कलेक्शन पर जुटेंगे शहर के उद्यमी
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के 'बीसीआई उत्सव' चैप्टर की 'वर्कप्लेस विजिट' आज शनिवार 5 अप्रैल को आर.के. सर्कल स्थित प्रतिष्ठित शोरूम 'शगुन: द ब्राइडल कलेक्शन' पर दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र से परिचित कराना और नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि इस विजिट के माध्यम से सदस्य एक सफल बिजनेस मॉडल को करीब से देख पाएंगे और कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझेंगे। शगुन की ओनर…
