साध्वी ऋतंभरा के जन्म दिवस पर हुए समाजसेवा के कई आयोजन
फल वितरण,हवन कार्यक्रम, भजन संध्या, वार्षिक कैलेंडर विमोचन, विशेष सम्मान, स्नेह मिलन उदयपुर। साध्वी मां ऋतंभरा जी का जन्म दिवस समिति सदस्यों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज सेवा के कई आयोजन किए गए। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रातः सेक्टर पांच स्थित सेटेलाइट अस्पताल में फल वितरण किया गया। सायंकाल भूपेंद्र शर्मा द्वारा हवन कार्यक्रम करवाया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा आहुतियां दी गई। वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं मुख्य संरक्षक दिनेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अनिल…
