विश्व मंगल की कामना के साथ उदयपुर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न, संगीत और भक्ति का देखने मिला अद्भूत संगम
उदयपुर। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर सुरों की मंडली एवं जय हनुमान रामचरितमानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व कल्याण की कामना के साथ बही भक्ति रसधारा यह आयोजन विश्व मंगल, सुख-शांति और सर्वजन कल्याण की भावना के साथ किया गया। सामूहिक गायन और भक्तिरस से पूरा सभागार राममय हो उठा। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की आराधना के साथ वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। अतिथियों…
