बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल का वार्षिक स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह 4 को
उदयपुर। बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला वार्षिक स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह इस बार भी 4 जनवरी को हिरणमगरी से. 4 स्थित वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान में आयोजित किया जायेगा। मण्डल अध्यक्ष अरविन्द जारोली एवं सचिव कमलेश सामोता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सहकारिता एंव नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक,समारोह अध्यक्ष शहर विधायक ताराचंद जैन,विशिष्ठ अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता,भींडर व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी भारत नछनावत होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न अलंकरणों से विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा। जिनमें अधिवक्ता एवं समाजसेवी मनीष मोगरा को समाजगौरव,…
