अखिल भारतीय त्रिमेस संस्थान की धम्बोला में राष्ट्रीय बैठक संपन्न
22 जून को सेक्टर-14 स्थित नवीन भूमि पर होगा भव्य भूमि पूजन 10 हजार से अधिक समाजजन होंगे शामिल उदयपुर. डूंगरपुर जिले के धंबोला में चल रही भागवत कथा पंडाल में अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की राष्ट्रीय बैठक कथा व्यास शास्त्री हार्दिक भाई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। संस्थान के संरक्षक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि बैठक में देशभर से समाज के पदाधिकारी, विभिन्न चौखला प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने की। कार्यक्रम में व्यासपीठ पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ोदरा से…
