राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 में सेवा, समर्पण और साहस का सम्मान
31 प्रतिभाओं और 21 जवानों का हुआ सम्मान उदयपुर। राष्ट्रीय प्रताप गौरव केंद्र में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग (रजि.) की ओर से “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि युवा उद्यमी एवं भामाशाह पंकज शंकर कुलरिया रहे। इस अवसर पर उद्योगपति एवं भामाशाह कानारामजी, शंकरजी और धर्मचंदजी कुलरिया परिवार की ओर से संस्थान के सामाजिक कार्यों के लिए 2 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट…
