संगीतमय नगमों से सजी “हम-तुम युगल गीत” संध्या, श्रोताओं ने तालियों से किया कलाकारों का स्वागत
सुरों की मंडली की संगीतमयी शाम बनी यादगार, युगल गीतों ने बांधा समां सुरों की मंडली की संगीतमयी “हम-तुम युगल गीत” संध्या यादगार रही उदयपुर। सुरो की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया की सुरों की मंडली संस्था द्वारा अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित “हम-तुम युगल गीत” कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या बन गया। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ सदाबहार, रोमांटिक एवं मधुर युगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कई प्रस्तुतियां इतनी मनमोहक रहीं कि श्रोता देर तक तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।…
