Year: 2026

सेवानिवृत्ति पर विद्यालय को सवा लाख की लागत से स्टाफ शौचालय किया भेंट

सेवानिवृत्ति पर विद्यालय को सवा लाख की लागत से स्टाफ शौचालय किया भेंट

उदयपुर, 01 फरवरी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वाडा के प्रधानाध्यापक पृथ्वीपाल सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वयं के खर्च पर विद्यालय स्टाफ के लिए शौचालय बनवाकर भेंट किया। 35 वर्षों की राजकीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्होने विद्यालय को यह भेंट अर्पित की। इस हेतु पृथ्वीपाल सिंह एक लाख पच्चीस हचार की राशि स्वंय ने वहन की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीईईओ ढींकली राकेश, राजस्थान एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान, चंदनमल बागड़ी, शंभू सिंह, बसंतीलाल श्रीमाली, सरोज, प्रेम शंकर, आनंद जैन एवं  अनेक गणमान्य अतिथियों के अलावा सैंकड़ों…
Read More
बेणेश्वर मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक नृत्यों ने बिखेरा रंग

बेणेश्वर मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक नृत्यों ने बिखेरा रंग

डूंगरपुर, 1फरवरी/जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बेणेश्वर मेले में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने धाम को लोक संस्कृति में रंग दिया, जिस पर संगीत प्रेमी झूम उठे। पर्यटन अधिकारी सहायक निदेशक जितेंद्र सिंह माली ने बताया कि कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के कलाकार जस्सु खां जैसलमेर चरी, घुमर नृत्य, गौतम परमार बाड़मेर द्वारा भवाई नृत्य, धर्मेंद्र पुरोहित चूरू द्वारा बांसुरी वादन, लीला देवी जोधपुर द्वारा कालबेलिया नृत्य, नारायण डामोर बांसवाड़ा द्वारा रंगली गंगली नृत्य, पश्चिम क्षेत्र साँस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के कलाकार दिलीप मोये गुजरात द्वारा…
Read More
गणेशनगर में हिंदू सम्मेलन में संतों का आह्वान, अब एक ही परिचय हो-मैं हिन्दू हूं

गणेशनगर में हिंदू सम्मेलन में संतों का आह्वान, अब एक ही परिचय हो-मैं हिन्दू हूं

उदयपुर। शहर के गणेशनगर पहाडा बस्ती में कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें बडी संख्या में सनातन प्रेमियों ने भाग लिया। संतों ने हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अब हिन्दू सनातनियों का एक ही परिचय होना चाहिए कि मैं हिन्दू हूं। सम्मेलन में बडी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया और बालिकाओं ने तलवार नृत्य कर अपनी वीरता का परिचय दिया। समिति के संयोजक डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष योजना के अंतर्गत गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व बेकनी पुलिया स्थित सांवरिया गार्डन से कलश…
Read More
सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है, जो हर वर्ग को तेजी से आगे लेकर जाएगा :  सांसद डॉ. मन्नालाल रावत

सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है, जो हर वर्ग को तेजी से आगे लेकर जाएगा : सांसद डॉ. मन्नालाल रावत

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश में जितने भी सुधार के काम है उसको आगे बढाता है, यह एक रिफॉर्म एक्सप्रेस है जो हर वर्ग को बहुत तेजी से आगे बढाने वाली ट्रेन है। इसमें किसान है, मजदूर है, महिला है व युवा है, मध्यम वर्ग है, निर्यातक है और एमएसएमई से जुडे उद्यमी है। बहनों के लिए इसमें बडी घोषणा है कि किस तरह राजीविका की जो दीदियां है उनके लिए लखपति दीदी से आगे बढकर नई योजनाएं हैं। पर्यटन स्थलों के विकास की बात बजट में कही गई है…
Read More
डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री के के गुप्ता को ब्राण्ड एम्बेसेडर, स्वच्छ राजस्थान बनाया गया

डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री के के गुप्ता को ब्राण्ड एम्बेसेडर, स्वच्छ राजस्थान बनाया गया

जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य समन्वयक और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री के के गुप्ता को राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्थान का स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर, स्वच्छ राजस्थान बनाया है। मुख्यमन्त्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव श्री रवि जैन के हस्ताक्षर से उक्त सन्दर्भ में राज्य के समस्त जिला कलेक्टर को पत्र जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा सौपे गए नवीन दायित्व के तहत श्री के के गुप्ता राज्य के समस्त जिलों और निकायी क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान…
Read More
संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा अम्बेडकर सर्किल पार्क कोर्ट चौराहा पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता समानता और सेवा भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान आईटी संयोजक संजय चंदेल मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची महामंत्री गोपाल सालवी रोशन वसीटा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जीनगर प्रहलाद चौहान उपाध्यक्ष उमाशंकर परमार दीपक खेतरा…
Read More
गणेशनगर में हिंदू सम्मेलन को लेकर निकली विराट वाहन रैली, आज कलश यात्रा व हिन्दू सम्मेलन

गणेशनगर में हिंदू सम्मेलन को लेकर निकली विराट वाहन रैली, आज कलश यात्रा व हिन्दू सम्मेलन

उदयपुर। शहर के गणेशनगर पहाडा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को क्षेत्र में विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें सैंकडों की संख्या में क्षेत्रवासी हिन्दू शामिल हुए। रविवार को गणेशनगर बस्ती में कलश यात्रा के बाद हिन्दू सम्मेलन होगा। समिति के संयोजक डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष योजना के अंतर्गत गणेशनगर में 1 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को विराट वाहन रैली निकाली गई जो सुखाडिया विश्व विद्यालय के प्रकाश द्वार से प्रारंभ होकर बेकनी पुलिया, श्रीराम स्कूल मार्ग, हनुमान चौक, नागदा गली होते…
Read More
ग्राम उत्थान कैम्प – उदयपुर। ग्राम उत्थान शिविरों में लाभ वितरण करते अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि।

ग्राम उत्थान कैम्प – उदयपुर। ग्राम उत्थान शिविरों में लाभ वितरण करते अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि।

ग्राम उत्थान शिविर - 2026 शिविर में धरती पुत्रों को हाथों हाथ मिली राहत कृषि - पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजना से किया लाभान्वित उदयपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में किसानों और आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान  अभियान के तहत शनिवार को जिले के 11 गिरदावर सर्कल क्षेत्रों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन हुआ। इसमें धरती पुत्रों को कृषि एवं पशुपालन सहित 12 विभागों की विभिन्न्न योजनाओं का हाथों हाथ लाभ  उपलब्ध कराया गया। जिले में शनिवार को बारापाल,…
Read More
राज्य सरकार के निर्देश पर पशु चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण

राज्य सरकार के निर्देश पर पशु चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण

जिला कलक्टर ने लिया बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय जायजा पशु स्वास्थ्य सेवाओं की ली टोह, दिए निर्देश उदयपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं आम पशुपालकों को सुलभ उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  शनिवार को जिले भर में प्रशासनिक अधिकारियों ने पशु चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। जिले में 45 संस्थानों की अधिकारियों ने टोह ली तथा चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट  तैयार की। इसी क्रम में जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने चेतक सर्कल स्थित संभाग के सबसे बड़े बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण…
Read More
उदयपुर की प्रतिष्ठित ‘सुरों की मंडली’ अब चितौड़गढ़ में भी बिखेरेंगी सूर, विजय मलकानी बने संयोजक

उदयपुर की प्रतिष्ठित ‘सुरों की मंडली’ अब चितौड़गढ़ में भी बिखेरेंगी सूर, विजय मलकानी बने संयोजक

उदयपुर। शहर की सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित संगीत संस्था ‘सुरों की मंडली संस्थान’ अब लेक सिटी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक और संगीतमय छाप छोड़ने के लिए तैयार है। आमजन को संगीत का एक साझा मंच प्रदान करने और प्रदेश की छिपी हुई गायन प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से संस्था ने अपना प्रदेशव्यापी विस्तार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संस्था ने चित्तौड़गढ़ चैप्टर की आधिकारिक शुरुआत की है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया की आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक विजय मलकानी को चित्तौड़गढ़ का संयोजक नियुक्त किया गया है। चितौड़गढ़ चैप्टर की शुरुआत…
Read More
error: Content is protected !!