भाजपा शहर जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की रूपरेखा तय
उदयपुर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा पटेल सर्कल पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 को विभिन्न मंडलों में आयोजित किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिला अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षण महाभियान के आयोजन की तिथियां और स्थान घोषित किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुंदर सिंह भंडारी मंडल का प्रशिक्षण अभियान हाथीपोल धर्मशाला पर 28 और 29 मार्च को होगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल का आयोजन 27 और 28 मार्च को बलूचिस्तान सामुदायिक भवन शक्ति…
