उदयपुर में भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026’, फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम की खरीदारी पर मिल रहे आकर्षक ऑफर्स
रोटरी क्लब अशोका की ओर से आज होगा महिला संगठनों का सम्मान, 18 जुलाई को मेगा तंबोला बना मुख्य आकर्षण उदयपुर। शी सर्कल इंडिया की ओर से आयोजित शहर का बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय "पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026" का गुरुवार को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मेवाड़ पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमारी…
