Day: October 19, 2026

उदयपुर से कोटा के बीच नई मेमू ट्रेन के संचालन को रेल मंत्रालय की मंजूरी

उदयपुर से कोटा के बीच नई मेमू ट्रेन के संचालन को रेल मंत्रालय की मंजूरी

-सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयासों को मिली सफलता, चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) होकर चलेगी ट्रेन -कोटा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों सहित आम यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत उदयपुर। मेवाड़ और कोटा के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रेल मंत्रालय ने उदयपुर सिटी से कोटा के मध्य चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) होकर नई मेमू ट्रेन के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेलगाड़ी संख्या 61628/61627 उदयपुर सिटी-कोटा मेमू के परिचालन को मिली इस मंजूरी से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत…
Read More
उदयपुर में गूंजा शौर्य और सनातन संस्कृति का जयघोष-तलवार गरबा रास में हुआ शस्त्र पूजन एवं नारी शक्ति सम्मान

उदयपुर में गूंजा शौर्य और सनातन संस्कृति का जयघोष-तलवार गरबा रास में हुआ शस्त्र पूजन एवं नारी शक्ति सम्मान

भवानी संस्कार शिविर के आयोजन की घोषणा का स्वागत — राजघराने के दशहरा कार्यक्रम में मातृशक्तियों को मिला तलवार रास का आमंत्रण उदयपुर। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रिय पत्नी वीरांगना महारानी अजब्दे कुंवर के नाम से स्थापित मातृशक्ति की अजब सेवा संस्थान यूनिवर्सिटी रोड छोटी पीपली उदयपुर में नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सनातनी गरबों के साथ शस्त्र पूजन एवं शौर्य तलवार रास कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं वीरता नारी शक्ति और भारतीय संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री गुरुजी डॉ. प्रदीप कुमावत ने आगामी निःशुल्क शिविर को ‘भवानी संस्कार शिविर’ नाम…
Read More
बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट में बिजनेस एक्सपैंशन और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर हुआ मंथन

बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट में बिजनेस एक्सपैंशन और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर हुआ मंथन

करधर इलेक्ट्रिकल्स में मेंबर्स ने समझे बिजनेस ऑपरेशंस, नेटवर्किंग और आपसी कोलैबोरेशन से ग्रोथ के नए रास्ते उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण चैप्टर की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को मीरा नगर, 100 फीट रोड, उदयपुर स्थित करधर इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। यह विजिट बीसीआई निर्माण के मेंबर एवं होस्ट कमलेश कोठारी के कार्यस्थल पर आयोजित हुई। इस दौरान मेंबर्स ने बिजनेस ऑपरेशंस को करीब से समझा और बिजनेस एक्सपैंशन, नेटवर्किंग तथा नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि…
Read More
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व एवं संसद में संस्कृत में तीन बार शपथ ग्रहण करने पर सी. पी. जोशी का अभिनन्दन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व एवं संसद में संस्कृत में तीन बार शपथ ग्रहण करने पर सी. पी. जोशी का अभिनन्दन

उदयपुर। /भादसोड़ा चित्तौड़।   संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से संस्कृतभारती, उदयपुर की ओर से भादसोड़ा, चित्तौड़गढ़ स्थित पटेल की ढाणी में एक सीएनजी पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान व माननीय सांसद चित्तौड़गढ़ श्रीयुत सी. पी. जोशी का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा संसद में लगातार तीन बार संस्कृत में शपथ ग्रहण कर देववाणी संस्कृत के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करने के लिए श्री जोशी के…
Read More
देवी भागवत की पूर्णाहुति,  501 दिव्यांग कन्याओं का महापूजन

देवी भागवत की पूर्णाहुति,  501 दिव्यांग कन्याओं का महापूजन

-सांसद रावत बोले - नारायण सेवा संस्थान ने बढ़ाया मेवाड़ का मान उदयपुर, 19 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में 501 दिव्यांग कन्याओं का महापूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं की आरती उतारी और प्रसाद अर्पित किया। साथ ही सर्जरी से लाभान्वित बच्चियों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य और जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों को ‘दिव्यांग’ नाम देकर उन्हें सम्मान और नई पहचान…
Read More
केसरी ग्रुप प्रेमनगर का गरबा एवं डांडिया उत्सव आयोजित 

केसरी ग्रुप प्रेमनगर का गरबा एवं डांडिया उत्सव आयोजित 

-पारंपरिक वेशभूषा रंगारंग प्रस्तुतियों और डांडिया की खनक ने बांधा समां उदयपुर। केसरी ग्रुप प्रेम नगर की ओर से रविवार को चंदनवाड़ी में आयोजित भव्य गरबा एवं डांडिया उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। नवरात्रि के उल्लास से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया की खनक ने पूरे वातावरण को उत्सवी बना दिया। केसरी ग्रुप की संस्थापक डॉ. सीमा चम्पावत ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं बल्कि समाज में आपसी सौहार्द सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण…
Read More
हिरणमगरी कल्लाजी चौराहे पर आज होगा भव्य रावण दहन

हिरणमगरी कल्लाजी चौराहे पर आज होगा भव्य रावण दहन

—मेवाड़ी परंपरा के साथ रामलीला कलाकारों को विदाई उदयपुर, 19 अक्टूबर। दस दिवसीय रामलीला के उल्लासपूर्ण समापनोपरांत श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित कल्लाजी चौराहे पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। पावन पर्व पर होने वाले इस गरिमापूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर सायंकाल 6 बजे रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम आरंभ होगा। इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस व पूर्व कुलपति टी.सी.…
Read More
संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरियां में आज होगा विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन

संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरियां में आज होगा विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन

उदयपुर। बजरंग बली प्रचार समिति, उदयपुर की ओर से आज संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरिया, चांदपोल बाहर में विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन एवं दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। पंडित पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में 21 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्रीमहाआरती, आतिशबाजी एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं तथा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। बजरंग बली प्रचार समिति के आयोजन व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल…
Read More
संसार में नहीं, मोक्ष में है आत्मा का स्थायी सुखःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

संसार में नहीं, मोक्ष में है आत्मा का स्थायी सुखःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। “संसार में मिलने वाली सुख-सुविधाएं अस्थायी हैं, आत्मा का वास्तविक घर मोक्ष है। इसलिए मनुष्य को सांसारिक आकर्षणों में उलझने के बजाय अपने जीवन के परम लक्ष्य को पहचानना चाहिए।” यह विचार सोमवार को वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने व्यक्त किए। उन्होंने सिद्धपद की महत्ता समझाते हुए श्रावक-श्राविकाओं को आत्मा के वास्तविक स्वरूप और मोक्ष प्राप्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। साध्वी श्रीजी ने कहा कि जिस प्रकार विवाह के बाद कन्या का घर ससुराल होता है, उसी प्रकार आत्मा की वास्तविक मंजिल मोक्ष है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा…
Read More
यूपीएल सीजन-3 में पिछोला, प्रताप और बागोर का धमाकेदार प्रदर्शन

यूपीएल सीजन-3 में पिछोला, प्रताप और बागोर का धमाकेदार प्रदर्शन

-पिछोला पैंथर्स ने 5 रन और प्रताप वारियर्स ने 3 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, बागोर रॉयल्स ने भी दर्ज की शानदार जीत उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 में क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबलों में पिछोला पैंथर्स, प्रताप वारियर्स और बागोर रॉयल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पिछोला पैंथर्स ने मेवाड़ लीजेंड्स को 5 रन से, प्रताप वारियर्स ने गणगौर वारियर्स को 3 रन से हराया, जबकि बागोर रॉयल्स ने अरावली एवेंजर्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। रोहित राठौड़ की तूफानी पारी से पिछोला पैंथर्स जीता पहले…
Read More
error: Content is protected !!