जिला परिषद की 47 सीटों पर 126 और प्रथम चरण की 10 पंचायत समितियों में 435 उम्मीदवार मैदान में
पंचायतीराज चुनाव 2026 नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट उदयपुर, 15 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के मतदान को लेकर गुरूवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद स्थितियां स्पष्ट हो गई हैं। जिला परिषद के 47 वार्डों के लिए अब 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों में 435 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य की दौड़ में हैं। प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर जिला परिषद के कुल 47…
