-फैमिली गेट-टुगेदर में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया मनोरंजक खेलों का आनंद
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ की ओर से रविवार को विक्टोरिया मेंशन, सुखेर रोड पर भव्य फैमिली गेट-टुगेदर एवं मस्ती कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में क्लब सदस्यों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल, मित्रता और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा।
क्लब अध्यक्ष डॉ.हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आयोजन के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, पारिवारिक गतिविधियां, हास्य-विनोद और मस्ती से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए खूब आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन में सबसे पहले पहुंचने वाले पांच परिवारों के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। परिवारों ने एक-दूसरे के साथ खुशनुमा पल बिताए और आयोजन को यादगार बनाया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. हिमांशु गुप्ता एवं सचिव भरत सिंघवी ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में दिनमय चौधरी, संजीव जैन एवं दीपेश कोठारी का विशेष योगदान रहा। तीनों ने आयोजन की योजना, व्यवस्थाओं, मनोरंजक गतिविधियों एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन सदस्यों के बीच मित्रता, पारिवारिक जुड़ाव और टीम भावना को मजबूत करने के साथ क्लब की एकजुटता को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी और अनेक खूबसूरत यादों के साथ हुआ।
हंसी-खुशी और मस्ती के रंग में रंगी रोटरी मेवाड़ की यादगार शाम
