हल्दीघाटी और दिवेर की विजय गाथा से नई पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत, ताकि डगमगाए न राष्ट्र का भरोसा — केन्द्रीय मंत्री शेखावत
दिवेर विजय महोत्सव के समापन पर बोले, इतिहास नए सिरे से लिखने की ही नहीं, बल्कि उसके सत्य को पुनः स्मरण करने की आवश्यकता उदयपुर, 26 सितम्बर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता में हर बार गिरकर वापस खड़े होने की अद्भुत सामर्थ्य है। इसी अदम्य अपराजित आत्मा और स्वाभिमान के बल पर भारत ने बीते दो हजार वर्षों के दौरान अनगिनत विदेशी आक्रमणों को सहने के बाद भी अपनी पहचान को अक्षुण्ण रखा है। वे शनिवार को यहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र…
