Day: September 23, 2026

जीवन रतन मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 सॉफ्टबॉल टीम ने जीता फाइनल

जीवन रतन मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 सॉफ्टबॉल टीम ने जीता फाइनल

उदयपुरः जीवन रतन मॉडर्न स्कूल (जेआरएमएस) की अंडर-14 सॉफ्टबॉल टीम ने टूर्नामेंट में ऐतिहासिक व शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबला जीवन रतन मॉडर्न स्कूल और बोरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जेआरएमएस की टीम ने बेहतरीन खेल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए 13-7 के विशाल अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत पर स्कूल के चेयरमैन श्री मंगलाराम जी देवासी, डायरेक्टर श्री बी. आर. देवासी एवं प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने…
Read More
मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनी के CMD ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की मिसाल व रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्तदान

मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनी के CMD ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की मिसाल व रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्तदान

उदयपुर। मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनी के चेयरमैन (CMD) ज्ञान प्रकाश सिंह जी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अमित सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मॉडर्न ग्रुप की उदयपुर ब्रांच द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिन के इन आयोजनों को मानव सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों की सेवा एवं रक्तदान के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया। सेवा गतिविधियों के तहत 21 सितम्बर 2026 को दिव्यांग आश्रम में 62 प्रभुजनों को नाश्ता करवाया गया। वहीं, 22 सितम्बर को अपना घर आश्रम बेदला में 55 प्रभुजनों को नाश्ता एवं भोजन करवाकर…
Read More
जब्त 27972 लीटर अंग्रेजी शराब को किया विनष्टीकरण

जब्त 27972 लीटर अंग्रेजी शराब को किया विनष्टीकरण

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी खेरवाडा रजत बिश्नोई एवं ऋषभदेव डिप्टी अर्जुन सिंह राठौड़ के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रभा गौतम एवं उपखंड मजिस्ट्रेट खेरवाडा निलेश कुमार कलाल की उपस्थिति में खेरवाडा थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा मय टीम द्वारा खेरवाड़ा पुलिस थाने के 2 प्रकरणों में जब्त की गई कुल 27972 लीटर अंग्रेजी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कर निस्तारण किया गया। इस दौरान न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों की पालना में समस्त जब्त शराब का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण किया गया। नीमच माता रोपवे से सामान चोरी उदयपुर। शहर के देवाली स्थित…
Read More
जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षित पदों का लॉटरी से निर्धारण

जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षित पदों का लॉटरी से निर्धारण

पंचायतीराज चुनाव 2026 उदयपुर, 23 सितम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया हुई। इसमें जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित ओपन है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा…
Read More
स्वदेशी के संकल्प के साथ नागरिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा स्वदेशी मेला — सांसद डॉ. रावत

स्वदेशी के संकल्प के साथ नागरिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा स्वदेशी मेला — सांसद डॉ. रावत

—उदयपुर में गूंजेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ का मंत्र —2 अक्टूबर से चार दिवसीय स्वदेशी मेला लगेगा आरसीए प्रांगण में उदयपुर, 23 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को केंद्र में रखकर उदयपुर में 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिवसीय स्वदेशी मेला—2026 न केवल स्वदेशी और स्थानीय रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने वाला होगा, बल्कि नागरिक जागरूकता का भी माध्यम बनेगा। यह बात उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को यहां मेला स्थल के भूमि पूजन से पूर्व पत्रकारों से संवाद कर…
Read More
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनजागरूकता का संदेश

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनजागरूकता का संदेश

आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं आयुर्वेद स्वस्थ जीवन का आधार, जन-जन तक पहुंचे इसका संदेश राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाहों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित कार्मिकों का सम्मान उदयपुर, 23 सितम्बर। 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस बुधवार को आलोक संस्थान, सेक्टर-11, उदयपुर स्थित आचार्य श्यामलाल कुमावत सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गुलाब दास महाराज रहे। अध्यक्षता आलोक संस्थान उदयपुर के निदेशक डॉ.…
Read More
पूर्व राजमाता के निधन पर बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

पूर्व राजमाता के निधन पर बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि उदयपुर। मेवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता एवं श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताश्री के निधन पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर आयोजित प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी के नेतृत्व में सदस्यों ने श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी समय में संशोधन

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी समय में संशोधन

उदयपुर, 23 सितंबर। राज्य सरकार के आदेश के अनुपालन में राजकीय रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालयों में चिकित्सा सेवाओं के समय में संशोधन किया गया है। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से सोमवार से शनिवार तक चिकित्सालयों की ओपीडी प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संचालित होगी। वहीं रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय प्रातः 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि संशोधित समय 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। यह व्यवस्था आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में लागू रहेगी।
Read More
शहर में शुक्रवार 25 सितंबर से हर 72 घंटे के अंतराल पर होगी पेयजल आपूर्ति

शहर में शुक्रवार 25 सितंबर से हर 72 घंटे के अंतराल पर होगी पेयजल आपूर्ति

जलदाय विभाग ने की आमजन अपील, मितव्ययता से करें जल का उपयोग उदयपुर,23 सितंबर। कमजोर मानसून और शहर की झीलों में पानी की कम आवक रहने के कारण उदयपुर शहर में पेयजल आपूर्ति का अंतराल बढ़ाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 25 सितंबर से शहर में 48 घंटो के स्थान पर 72 घंटो के अंतराल से जलापूर्ति की जाएगी। विभाग ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों का आपूर्ति शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के निर्धारित समय में कोई बदलाव नही किया गया है सिर्फ आपूर्ति अब…
Read More
राजमाता साहिबा की स्मृति में बैठक सभा का अंतिम दिन

राजमाता साहिबा की स्मृति में बैठक सभा का अंतिम दिन

देशभर से जुटे गणमान्यजन उदयपुर, 23 सितम्बर। उदयपुर की राजमाता साहिबा के अंतिम दिन आयोजित बैठक सभा में देशभर से जनप्रतिनिधियों, पूर्व राजपरिवारों के सदस्यों, उद्योग जगत की हस्तियों, पत्रकारों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों तथा मंदिर-मठों से जुड़े संतों एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक सभा में उपस्थित गणमान्यजनों ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ एवं पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने राजमाता साहिबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गोपालगंज, बिहार…
Read More
error: Content is protected !!