जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से ठाकुरजी की निकली शोभायात्रा, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
उदयपुर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर, आलोक हिरण मगरी के तत्वावधान में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों की सामूहिक यात्रा गाजे-बाजे और बैंड की मधुर धुनों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में अग्रवाल धर्मशाला स्थित राम मंदिर तथा सेक्टर 13-11 स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के धार्मिक स्वरूप एवं झांकियां शामिल हुईं। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। “हाथी घोड़ा पालकी,…
