संतुलित नियमन और सतत विकास से ही खनन उद्योग को मिलेगी नई दिशा
उदयपुर। फेडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री (फिग्सी) की ओर से “माइनिंग एट क्रॉसरोड्सकृरेगुलेशन एंड रियलिटी” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें खनन क्षेत्र की नियामक चुनौतियों, पर्यावरण संरक्षण, नियमों के अनुपालन और प्राकृतिक पत्थर उद्योग के भविष्य को लेकर विशेषज्ञों ने मंथन किया। फिग्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशविंदर सिंह ने कहा कि खनन उद्योग की दीर्घकालीन प्रगति के लिए संतुलित नियमन के साथ सतत विकास पर जोर देना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी रहे। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक (मुख्यालय) तथा माइनिंग इंजीनियर्स…
