Day: August 29, 2026

बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग कल

बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग कल

नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन में जुटेंगे बिजनेस प्रोफेशनल्स उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन चौप्टर की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग 31 अगस्त को शाम 4 बजे से 6 बजे तक हार्वर्ड जॉनसन में आयोजित की जाएगी। मीटिंग में दोनों चौप्टर से जुड़े बिजनेस प्रोफेशनल्स एवं सदस्यों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन प्रमुख आकर्षण होंगे। इस दौरान दोनों चौप्टर के सदस्य एक-दूसरे से परिचित होंगे, अपने बिजनेस एवं प्रोफेशन के बारे में जानकारी साझा करेंगे तथा नए बिजनेस कनेक्शन, रेफरल और कोलैबोरेशन के अवसरों पर…
Read More
अशोका पैलेस में आज सजेगी साहित्य और काव्य की शानदार महफ़िल

अशोका पैलेस में आज सजेगी साहित्य और काव्य की शानदार महफ़िल

‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ में देशभर के साहित्यकार एवं काव्य कलाकार करेंगे रचनाओं का पाठ, प्रतिभाओं का होगा सम्मान उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ की ओर से रविवार, 30 अगस्त को सायंकाल 4 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में भव्य मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर साहित्यप्रेमियों में खासा उत्साह है। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ साहित्य और काव्य प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मासिक श्रृंखला के इस आयोजन…
Read More
परदोष नहीं, स्वदोष दर्शन से आत्मकल्याण की ओर बढ़ता है साधकःसाध्वी विद्युतप्रभा

परदोष नहीं, स्वदोष दर्शन से आत्मकल्याण की ओर बढ़ता है साधकःसाध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत शनिवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने आत्मचिंतन और आत्मकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने केवल्य ज्ञान की प्राप्ति के लिए साढ़े बारह वर्ष तक कठोर साधना और तपश्चर्या की। उनकी साधना को श्रद्धापूर्वक सुनने और समझने का प्रयास किया जाए तो मन में सहज ही अहोभाव जागृत हो जाता है। साध्वी श्री ने कहा कि आज मनुष्य संसार की गतिविधियों में घंटों लगा रहता है, लेकिन आत्मकल्याण के लिए आधा घंटा भी देना कठिन लगता है। हमारी रुचि संसार और…
Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड्सश् आयोजित, 180 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड्सश् आयोजित, 180 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मानित

उदयपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में भव्य ऐश्वर्या स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि मिस्टर महेश पालीवाल ,डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर, उदयपुर और विशिष्ट अतिथि मिस्टर लक्ष्मण दास वैष्णव, सीनियर डिप्टी ऑफिसर खेलकूद, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य गजराम सीरवी द्वारा दोनों मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शमील…
Read More
गुरुदेवों का आशीर्वाद जीवन में आत्मबल और ईमानदारी की राह दिखाताःगुलाबचंद कटारिया

गुरुदेवों का आशीर्वाद जीवन में आत्मबल और ईमानदारी की राह दिखाताःगुलाबचंद कटारिया

उदयपुर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से देवेंद्र धाम में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन में हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में गुरु पुष्कर का दिया हुआ आशीर्वाद सदैव साथ रहा है। राजनीति में रहते हुए भी ईमानदारी और मानवीय मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। कटारिया ने कहा कि उनके करीब 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन में जब भी उतार-चढ़ाव आए, उन्होंने गुरु के बताए मार्ग और उनके आशीर्वाद को स्मरण में रखा। यही उनके जीवन का…
Read More
संजय निमोदिया बनें अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री

संजय निमोदिया बनें अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री

सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी, प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश इकाई में भीलवाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय निमोदिया को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी राजस्थान ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने की। संजय निमोदिया लंबे समय से अग्रवाल समाज के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे अखिल…
Read More
नगर निगम और 5 पालिकाओं में शनिवार को 93 नामांकन

नगर निगम और 5 पालिकाओं में शनिवार को 93 नामांकन

नगर निकाय - 2026 नगर निगम उदयपुर में 33, वल्लभनगर में आए 38 नामांकन उदयपुर, 29 अगस्त। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया जारी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में खासा उत्साह है। नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिले की एक नगर निगम और 5 नगरपालिकाओं में कुल 86 उम्मीदवारों ने 93 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक जिले में कुल 93 उम्मीदवार 100 नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की…
Read More
error: Content is protected !!